prime-minister-saddened-by-the-death-of-digvijay-singh-jala
prime-minister-saddened-by-the-death-of-digvijay-singh-jala

दिग्विजय सिंह जला के निधन से प्रधानमंत्री दुखी

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह जला के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा और पर्यावरण के प्रति जुनून के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजयसिंह ज़ला के निधन से आहत हूं। उन्होंने गुजरात और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा और पर्यावरण के प्रति जुनून के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in