prime-minister-brigade-jan-2-i-have-come-to-assure-the-reconstruction-of-bengal-and-the-protection-of-local-culture-modi
prime-minister-brigade-jan-2-i-have-come-to-assure-the-reconstruction-of-bengal-and-the-protection-of-local-culture-modi

प्रधानमंत्री ब्रिगेड जनसभा-2, बंगाल के पुनर्निमाण और स्थानीय संस्कृति की रक्षा का विश्वास दिलाने आया हूं : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, "ब्रिगेड ग्राउंड के आसपास, एक तरफ स्वामी विवेकानंदजी का जन्मस्थान है, दूसरी तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का निवास स्थान है, एक तरफ महर्षि अरविन्द का जन्मस्थान है, तो दूसरी तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मस्थान है। यह ने केवल कोलकाता, बंगाल बल्कि पूरे भारत के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा स्थली है। बीते दशकों में ब्रिगेड ग्राउंड में अनेक बार ये नारा गूंजा है- ब्रिगेड चलो। इस ग्राउंड ने अनेक देशभक्तों को देखा है। उन्होंने कहा कि बंगाल ने परिवर्तन के लिए ही ममता दीदी पर भरोसा किया था, लेकिन दीदी और उनके काडर ने ये भरोसा तोड़ दिया। इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा। इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया। यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया।" अपने संबोधन के बीच में बांग्ला में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल परिवर्तनशील सोच का कद्रदान है और सोनार बांग्ला बनाना चाहता है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "इस बार के विधानसभा चुनाव में एक तरफ तृणमूल है, लेफ्ट-कांग्रेस है, उनका बंगाल विरोधी रवैया है, और दूसरी तरफ खुद बंगाल की जनता कमर कसकर खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि आज ब्रिगेड ग्राउंड में आप लोगों की हुंकार सुनने के बाद अब किसी को कोई संदेह नहीं रह जाएगा। कुछ लोगों को तो लगता होगा कि शायद आज 2 मई आ गई है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं ब्रिगेड ग्राउंड से आपको इस आशोल (वास्तविक) पोरिबोरतोन (परिवर्तन) का विश्वास दिलाने आया हूं। विश्वास, बंगाल के विकास का। विश्वास, बंगाल में स्थितियों के बदलने का। विश्वास, बंगाल में निवेश बढ़ने का। विश्वास, बंगाल के पुनर्निर्माण का। विश्वास, बंगाल की संस्कृति की रक्षा का। हम पल-पल आपके लिए जिएंगे। हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे। ये विश्वास दिलाने मैं आया हूं। हम सिर्फ चुनाव में नहीं, हम हर पल आपका दिल जीतते रहेंगे- अपने काम के द्वारा, सेवा के द्वारा, समर्पण के द्वारा, परिश्रम के द्वारा। (जारी.............) हिन्दुस्थान समाचार/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in