president-kovind-expresses-grief-over-the-demise-of-former-head-of-the-mar-thoma-church-filipos
president-kovind-expresses-grief-over-the-demise-of-former-head-of-the-mar-thoma-church-filipos

राष्ट्रपति कोविंद ने मार थोमा चर्च के पूर्व प्रमुख फिलिपोज के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को केरल के मलंकरा मार थोमा सीरियन चर्च के पूर्व प्रमुख डॉ फिलिपोज मार क्राइसोस्टोम के निधना पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, डॉ. फिलिपोस मार क्राइसोस्टोम मार थोमा वालिया भारत में सबसे लंबे समय तक बिशप के रूप में सेवा करने वाले बिशपों में से एक थे। उन्होंने अपनी धर्मनिष्ठा, करुणा और सेवा भाव से लाखों लोगों विशेषकर जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन को स्पर्श किया। उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' चर्च के प्रवक्ता के अनुसार, उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण बुधवार को बिशप की मृत्यु हो गई। वह 103 थे। मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर कुम्बानाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in