president-calls-for-a-complete-abolition-of-gender-inequality
president-calls-for-a-complete-abolition-of-gender-inequality

राष्ट्रपति ने लिंग के आधार पर असमानता को पूरी तरह समाप्त करने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशवासियों से लिंग के आधार पर असमानता को पूरी तरह से समाप्त करने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in