Pravasi Bharatiya Samman conferred on Suriname President and New Zealand Minister Priyanka Radhakrishnan
Pravasi Bharatiya Samman conferred on Suriname President and New Zealand Minister Priyanka Radhakrishnan

सूरीनाम के राष्ट्रपति और न्यूजीलैंड की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णनन को दिया गया प्रवासी भारतीय सम्मान

नई दिल्ली, 09 जनवरी (हि.स.)। सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और न्यूजीलैंड की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णनन, कुराकाओ के प्रधानमंत्री यूजीन रघुनाथ को शनिवार को प्रवासी भारतीयों से जुड़े सर्वोच्च सम्मान ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार' (पीबीएसए) प्रदान किए गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल सम्मेलन में 30 भारतीय मूल के लोगों, विदेशों में रह रहे भारतीयों एवं उनके द्वारा संचालित संस्थाओं या संस्थानों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के 16वें संस्करण में आज समापन सत्र में यह पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं :- डॉ रजनी चंद्रा डी'मेलो (आज़रबाइजान) को दवा क्षेत्र, बाबूराजन वाव कल्लुपरम्बिल गोपालन (बहरीन) को सामुदायिक सेवा, जमाल अहमद (बोत्सवाना) को व्यापार, जानकीरमन रविकुमार (कैमरून) को भारत के साथ घनिष्ठ संबंध, देबाशीष चौधरी (चेक गणतंत्र) को कला और संस्कृति, मोहम्मद हसीन हसनाली सरदारवाला (इथियोपिया) को व्यापार, डॉ बालासुब्रमण्यम रमानी (जर्मनी) को शिक्षा, लाल लोकुमल चेलाराम (हॉगकॉग) को सामुदायिक सेवा, प्रो मुरलीधर मिर्यला (जापान) को विज्ञान प्रौद्योगिकी, राजीब शॉ (जापान) को शिक्षा, सलिल पाणिग्रही (मालदीव) को पर्यटन, डॉ रवि प्रकाश सिंह (मेक्सिको) को विज्ञान प्रौद्योगिकी, डॉ मोहन थॉमस लाजरस पाकालोमटोम (कतर) को दवा, जीन रेजिस रामसामी (रीयूनियन (फ्रांस)) को मीडिया और सामुदायिक सेवा, सिद्धक अहमद (सऊदी अरब) को व्यापार, डॉ अनिल कुमार छोटेलाल मितानी (सूडान) को दवा, चंद्रिका प्रसाद संतोखी (सूरीनाम) को सार्वजनिक सेवा, डॉ शची गुरुमायूँ (स्विट्ज़रलैंड) को बायो-टेक एग्रोनॉमी, वशदेव टीकमदास पुरसवानी (थाईलैंड) को व्यापार, रेशम सिंह संधू (यूके) को सार्वजनिक सेवा, अरविंद फुकन (अमेरीका) को पर्यावरण प्रौद्योगिकी, नीलू गुप्ता (अमेरीका) को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने, डॉ सुधाकर जोनलगड्डा (अमेरीका) को दवा, डॉ मुकेश अग्रि (यूएसए / सिंगापुर) को व्यापार क्षेत्र में योगदान के लिए चुना गया। वहीं चार संगठनों को शांतिपूर्ण भविष्य के लिए, गैर सरकारी संगठन सांस्कृतिक विविधता (आर्मीनिया) को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने, साई प्रेमा फाउंडेशन (फ़िजी) को सामुदायिक सेवा, भारतीय सांस्कृतिक संघ (आईसीए) (नाइजीरिया) को सामुदायिक सेवा, फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई, एनजे और सीटी (अमेरीका) को सामुदायिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार उप राष्ट्रपति की अध्यक्षता और विदेश मंत्री की सहअध्यक्षता वाली जूरी-सह-पुरस्कार समिति ने नामांकन पर विचार किया और सर्वसम्मति से पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in