pm-modi-reminded-chhatrapati-shivaji39s-bravery
pm-modi-reminded-chhatrapati-shivaji39s-bravery

पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी के शौर्य का कराया स्मरण

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके शौर्य और बुद्धिमत्ता का स्मरण कराया। अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मां भारती के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनके अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमत्ता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। जय शिवाजी।" हिन्दुस्थान समाचार/ ब्रजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in