photos-of-20-more-miscreants-of-red-fort-violence-released
photos-of-20-more-miscreants-of-red-fort-violence-released

लाल किला हिंसा के 20 और उपद्रवियों की तस्वीरें जारी

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हिंसा फैलाने वालों की दिल्ली पुलिस तेजी से पहचान कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने हिंसा में कथित तौर पर शामिल 20 अन्य लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं। इसके पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को लाल किला हिंसा मामले में करीब 200 लोगों की तस्वीर जारी की थीं। पुलिस ने इन तस्वीरों को सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप के माध्यम से निकाला है। यह लोग फुटेज में हिंसा करते हुए नजर आए हैं। दिल्ली पुलिस ये वीडियो व सीसीटीवी फुटेज विभिन्न स्रोतों से मिले थे। वीडियो को स्कैन करने के बाद आरोपितों की तस्वीरें निकाली गई हैं। पुलिस ने तस्वीरें जारी करने के साथ ही इनकी पहचान करने का काम भी तेज कर दिया है। पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए विभिन्न तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ तय रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी। मगर उपद्रवियों ने शर्तों का उलंघन और पुलिस के साथ वादाखिलाफी की। हिंसा करते हुए लोग दिल्ली में धुसे। एक गुट लाल किले पर पहुंच गया था। इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ मारपीट हुई और लाल किले के प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहराया गया। लाल किला पर हिंसा में डेढ़ सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए। दिल्ली में हुई हिंसा में पुलिस अब तक 152 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। जिसमें दीप सिद्धू, सुखबीर, इकबाल सिंह, मनिंदर आदि प्रमुख नाम भी हैं, जो लाल किला हिंसा में शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in