people-of-gujarat-have-expressed-confidence-in-bjp-a-symbol-of-development-and-trust-nadda
people-of-gujarat-have-expressed-confidence-in-bjp-a-symbol-of-development-and-trust-nadda

गुजरात की जनता ने विकास और विश्वास की प्रतीक भाजपा में भरोसा जतायाः नड्डा

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात स्थानीय चुनावों में पार्टी की शानदार सफलता के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने विकास और विश्वास की प्रतीक भाजपा में पुनः विश्वास प्रकट किया है। नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री विजय रूपानी व कार्यकर्ताओं को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश प्रगति के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। जनता के इस निर्णय ने सिद्ध किया है कि प्रदेशवासियों ने लोककल्याण की नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है और जनता का केंद्र व प्रदेश सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। उल्लेखनीय है कि इन चुनाव नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक की सभी नगरपालिकाओं के लिए प्राप्त परिणामों के अनुसार भाजपा ने नगर पालिका चुनावों में 1,967 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस और आप ने 356 और 9 सीटें हासिल की हैं। जिला पंचायत चुनावों में भाजपा ने 735 पंचायतों की सीटों पर कब्जा किया है, जबकि कांग्रेस को 157 पर और आम आदमी पार्टी (आप) को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in