pakistani-soldiers-opened-fire-again-in-samba-sector
pakistani-soldiers-opened-fire-again-in-samba-sector

पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर में फिर की गोलीबारी

सांबा, 03 मई (हि.स.)। पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आ सकता। सोमवार सुबह पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर में सीमा से सटे रामगढ़ इलाके में गश्त लगा रहे बीएसएफ जवानों के गश्ती दल को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में किसी भारतीय जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद गोलीबारी का यह सिलसिला कुछ ही समय तक चला। उसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी बंद कर दी। इस गोलीबारी के बाद सीमांत इलाकों में एकबार फिर दहशत का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in