पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ, 05 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मेढ़र तथा बालाकोट सेक्टर में रविवार को बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे हैंं। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे मेढ़र तथा बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुंंहमोड़ दे रहे हैंं। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in