शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ, 02 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह भी पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शेल दागे। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in