Pakistan again opened fire in Naushera sector
Pakistan again opened fire in Naushera sector

पाकिस्तान ने नौशहरा सेक्टर में फिर की गोलीबारी

राजौरी, 09 जनवरी (हि.स.)। बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की घुसपैठ न करवा पाने से बौखलाया पाकिस्तान आए दिन अंतरराष्ट्रीय और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार दोपहर को भी राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर के कलाल और बाबा खौड़ी क्षेत्रों में गोलाबारी कर सीज फायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर अचानक पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नौशहरा सेक्टर के बाबा खौड़ी और कलाल सेक्टर में भारतीय चौकियों व रिहायशी मकानों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी जिसके बदले में भारतीय जवान भी पाकिस्तानी सैनिकों की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गत वर्ष पाकिस्तान की ओर से पांच हजार बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। पाकिस्तान की मंशा भारतीय चौकियों पर गोलाबारी कर सीमा पार से आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाना है। हालांकि भारतीय सेना हर बार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर देती है और इस दौरान पाकिस्तान को कई बार भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। पाकिस्तान ने गत शुक्रवार की रात को हीरानगर सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। शुक्रवार की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने हीरानगर सेक्टर के बोबियां, पाटी, मेरू, क्षेत्र में गोलीबारी की थी, जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in