बारामुला में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
बारामुला में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

बारामुला में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

बलवान सिंह बारामुला, 30 जून (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह भी बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंंहतोड़ जवाब दे रहे हैंं। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैंं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in