बारामुला में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल
बारामुला में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल

बारामुला में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल

बारामुला 20 जून (हि.स.)। पाक सेना ने शनिवार को भी बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए है। घायल नागरिकों की पहचान अहम्मद शेख (60) तथा मकबूल मंगराल (20) के रूप में की गई है। पाकिस्तान की ओर से शनिवार को बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर स्थित नांबला गांव में बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। पाक द्वारा कि गई इस गोलीबारी दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए है। घायल नागरिकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी। वहीं एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने पाक द्वारा कि गई इस गोलीबारी में जानकारी देते हुए कहा कि इस गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने ंकहा कि भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in