पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ, 22 जुलाई (हि.स.)। पाक सेना ने पुंछ जिले के किरनी, कस्बा व मनकोट सेक्टर में बुधवार देर शाम को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार देर शाम पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे किरनी, कस्बा व मनकोट सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in