पाक सेना ने पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
पाक सेना ने पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

पाक सेना ने पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

पुंछ, 10 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के किरनी, कस्बा तथा दिगवार सेक्टर में शुक्रवार तड़के बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार तड़के जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे किरनी, कस्बा तथा दिगवार सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ दे रहे हैं।फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in