padmashree-dr-rn-singh-appointed-as-the-new-president-of-vishwa-hindu-parishad
padmashree-dr-rn-singh-appointed-as-the-new-president-of-vishwa-hindu-parishad

विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ आरएन सिंह

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रबंधन समिति की बैठक में पद्मश्री डॉ. आर.एन. सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और महामंत्री मिलिंद परांडे होंगे। विहिप के नए अध्यक्ष आर एन सिंह प्रख्यात सर्जन हैं। बिहार के सहरसा के मूल निवासी सिंह ने करीब एक दशक तक लंदन में एफआरसीएस और अन्य डिग्री हासिल की। लंदन में निवास करने के दौरान उनका विश्व हिंदू परिषद से जुड़ाव हुआ। --आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in