padma-awards-announced-for-padma-vibhushan-former-pm-of-japan
padma-awards-announced-for-padma-vibhushan-former-pm-of-japan

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मिला पद्म विभूषण

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। इस बार देश की अलग-अलग क्षेत्रों की 7 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया है। इनमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, दिवंगत पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम, इस्लामी विचारक मौलामा वहीदुद्दीन खान, पुरात्व शास्त्री बीबी लाल, संमुद्री रेत पर कलाकृति निर्मित करने वाले सुदर्शन शाहू, भारतीय मूल के दिवंगत वैज्ञानिक नरेन्द्र सिंह कपानी और चिकित्सक डॉ. बी एम हेगड़े हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस बार पद्म विभूषण से सात, पद्म भूषण से 10 और पद्मश्री से 102 लोगों को सम्मानित किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में 8 लोग विदेशी नागरिक हैं। इनमें फादर वल्लेस-स्पेन, निकोलस कज़ाना-ग्रीस, वायन डिबिया- इंडोनेशिया, श्रीकांत दातार-यूएस, रतन लाल-यूएस, पीटर ब्रुक-यूके, संजीदा खातून-बांग्लादेश, कर्नल क़ाज़ी सज्जाद-बांग्लादेश हैं। पद्म विभूषण के बाद तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण के लिए राम विलास पासवान, मौलाना कल्बे सादिक, केशुभाई पटेल, और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार वरिष्ठ प्रशासक नृपेन्द्र मिश्रा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोजन सिंह, उद्योग व्यापार जगत के रजनीकांत शरफा, कनर्ड साहित्यकार चन्द्रशेखर कम्बारा और कलाविद कृष्णन नायर शांता कुमारी चित्रा को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in