our-great-men-gave-the-message-of-lokmangal-india-has-to-live-with-this-vision-dr-krishna-gopal
our-great-men-gave-the-message-of-lokmangal-india-has-to-live-with-this-vision-dr-krishna-gopal

हमारे महापुरुषों ने दिया लोकमंगल का संदेश, इस दृष्टि से जीना है भारत दर्शन : डॉ कृष्ण गोपाल

नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने बुधवार को कहा कि भारत के महापुरुषों ने लोकमंगल का संदेश दिया है और उनकी इस समग्र दृष्टि से जीना ही भारतीय दर्शन है। डॉ कृष्ण गोपाल ने बुधवार को जगराम सिंहजी की पुस्तक भारत दर्शन का दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया। कार्यक्रम में शिक्षा-संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पुस्तक लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा कि पराधिनता मनुष्य को उसका अतीत भूला देती है। आज हमें अपने स्व की पहचान करनी चाहिए। भारत दुनिया के अन्य देशों से अलग है। भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है। हमने इस भूमि को पवित्र और पुण्य मानते हुए मां का स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में लोक मंगल के कार्यों में लगे लोगों को हमने आदर्श माना है। राम हमारे आदर्श हैं क्योंकि उन्होंने लोभ नहीं किया और राज्य को क्षणभर में त्याग दिया। पुस्तक में इन्हीं आदर्श पुरुषों का जिक्र किया गया है। इन महापुरुषों ने लौकिक और भौतिक जगत की उन्नति की उपेक्षा नहीं की। लेकिन उन्होंने जीवन को समग्रता में देखा और लोकमंगल की कामना की। भारत दर्शन इस दृष्टि से जीने और जीवन यापन करने का संदेश देता है। भारत सत्य, श्रद्धा, आध्यात्म की भूमि है। 10 से 15 हजार वर्ष के इतिहास को पुस्तक में महापुरुषों के जीवन से जोड़कर समझाने की कोशिश की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in