our-aim-is-fair-journalism-sjf
our-aim-is-fair-journalism-sjf

निष्पक्ष पत्रकारिता ही हमारा लक्ष्य : एस.जे.एफ.

-एस.जे.एफ. ने अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों के नाम किए घोषित - हिन्दुस्थान समाचार के संवाददाता सुशील कुमार बने कार्यकारी सदस्य नई दिल्ली, 15 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण एशियाई देशों में कार्यरत पत्रकारों के संगठन अंतरराष्ट्रीय सार्क जर्नलिस्ट फोरम (एस़.जे.एफ.) ने अपनी भारतीय टीम की घोषणा करते हुए कहा कि मनिष्पक्ष पत्रकारिता ही हमारा लक्ष्य है। एस़.जे.एफ. ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर सार्क जर्नलिस्ट फोरम भारत के अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों के नाम घोषित कर दिये। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध सुधांशु को फोरम के इंडिया चैप्टर का अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एम.एच. जकरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। टीम में झारखंड के तीन पत्रकारों को स्थान मिला है। इसमें सुशील भारती को महासचिव, शिवरंजन को सचिव और गोपाल शर्मा को खजांची बनाया गया है। छह कार्यकारी सदस्यों में दिल्ली से मृत्युंजय राय और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के दिल्ली में पदस्थ संवाददाता सुशील कुमार, उत्तर प्रदेश से एमके निगम, पश्चिम बंगाल से अंशुमान तिवारी और मृत्युंजय सरदार, कश्मीर से सैयद मुश्ताक के नाम शामिल हैं। एस़.जे.एफ. ने भारतीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए आशा जताई कि भारतीय फोरम के पदाधिकारी पत्रकारिता धर्म का निर्वाह करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करेंगे। वैश्विक पत्रकारिता पर आज राजनीतिक दबाव जिस तरह बढ़ रहा है उसमें नागरिक समाज के प्रति कर्तव्यहीनता भी बढ़ रही है। फोरम उसको दूर कर नागरिक समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/पवन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in