order-for-investigation-against-army-jawan-for-leaking-confidential-information-to-pakistan
order-for-investigation-against-army-jawan-for-leaking-confidential-information-to-pakistan

गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को लीक करने के आरोप में सेना के जवान के खिलाफ जांच के आदेश

जम्मू, 25 फरवरी (हि.स.)। भारतीय सेना की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को देने के आरोप में सेना के एक जवान के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। यह आरोपित जवान सेना की उत्तरी कमान में तैनात है तथा पंजाब का रहने वाला है। इस जवान को सेना ने पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। सैन्य सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार आरोपित जवान ने उस समय सेना की जानकारियां पाकिस्तान को भेजीं, जब भारतीय सेना का चीन की सेना के साथ विवाद चल रहा था और पिछले वर्ष अप्रैल-मई महीने में पैंगोग झील से चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की थी, जिसके चलते पूरा देश ही चीन के खिलाफ खड़ा हो गया था। लद्दाख के साथ लगती चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना की ऊधमपुर स्थित उत्तरी कमान के पास है और आरोपित जवान इसी कमान में नियुक्त था। जवान के पकड़े जाने के बाद सेना ने कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश जारी किये हैं। इस दौरान जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि पाकिस्तान को भेजी गई जानकारियां कितनी जोखिमपूर्ण थीं और वह सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर हैं। फिलहाल आरोपित जवान से सेना के अधिकारियों द्वारा पूछताछ जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in