odisha-9-killed-by-pickup-van-overturning-death-toll-likely-to-rise
odisha-9-killed-by-pickup-van-overturning-death-toll-likely-to-rise

ओडिशाः पिकअप वैन पलटने से 9 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

भुवनेश्वर, 01 फरवरी (हि.स.)। कोरापुट जिले के कोटपाड थाना क्षेत्र के के मूर्ताहांडी पंचायत से सिंधिगांव के पास रविवार रात एक पिकअप वैन के पलट जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। अंधेरा होने के कारण लोगों को बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही थी। स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटे रहे। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कुलचा गांव से 30 से अधिक लोग एक पिकअप वैन में किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद होने वाले दशाह भोज में शामिल होने के लिए आये थे। रात को वापस लौटते समय वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। कई लोगों की मौके पर मौत हो गयी। फिलहाल मृतकों की पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद मंत्री पद्मिनी दिआन ने घायलों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार समन्वय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in