number-of-corona-infectives-in-the-northeast-is-333461
number-of-corona-infectives-in-the-northeast-is-333461

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 333461 हुई

-पिछले 24 घंटे में 40 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 20 फरवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 40 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 333461 हो गई है जिसमें 329050 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 500 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2292 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में 23 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217367 है जबकि 214658 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 271 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1091 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में एक भी नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33354 है जबकि 32938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 05 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 05 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29230 है जबकि 28772 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 85 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में एक भी नये कोरोना संक्रमित मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16836 है जबकि 16775 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 05 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13951 है जबकि 13765 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 38 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 148 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में एक भी कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12191 है। 11928 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि, 20 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 91 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6127 हो गई है। 5841 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि, 54 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 135 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 06 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4405 हो गई है। 4373 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि, 22 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in