Number of Corona Infections in Northeast 330932
Number of Corona Infections in Northeast 330932

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 330932 हुई

-पिछले 24 घंटे में 155 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 09 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 155 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 330932 हो गई है जिसमें 324045 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 238 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 3052 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2227 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216531 है जबकि 212427 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1059 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1059 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33296 है जबकि 32829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 59 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 385 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 48 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28579 है जबकि 27735 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 480 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 364 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 07 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16764 है जबकि 16631 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 77 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 24 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13560 है जबकि 13262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 155 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 143 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11964 हो गई है। 11614 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 04 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 127 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 83 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 14 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5979 हो गई है। 5362 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 86 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 393 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 03 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4259 हो गई है। 4185 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 66 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in