Number of corona infected in the Northeast increased to 329331, increase in recoveries
Number of corona infected in the Northeast increased to 329331, increase in recoveries

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 329331 हुई, स्वस्थ होने वालों में वृद्धि

- पिछले 24 घंटे में कोरोना के 122 नए मरीजों की शिनाख्त - स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी वृद्धि गुवाहाटी, 29 दिसम्बर (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 329331 हो चुकी है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ा है। इस बीच सबसे अधिक मामले असम में सामने आए हैं, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और तीसरे नंबर पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में 122 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 329331 हो गई है, जिसमें 320982 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 282 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 5905 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2175 मरीजों की मौत हो गई है और पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 58 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 215997 है, जबकि 211633 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3323 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1038 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 07 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33241 है, जबकि 32688 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 148 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और 382 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 31 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28060 है, जबकि 26478 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1234 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और 348 मरीजों की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 7 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16696 है, जबकि 16521 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 119 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और इस बीच 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेघालय में कोरोना के तीन संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13379 हो गई है, जबकि 13042 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 199 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और 138 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में कोरोना के 14 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11911 हो गई है। 11458 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 20 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। 243 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 79 मरीजों की इस बीच मौत हो चुकी है। सिक्किम में कोरोना के नये मामले नहीं मिले हैं। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या महज 5845 है। 5094 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं और 15 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। जबकि 531 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और अब तक 126 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में दो नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4184 है। 4068 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 19 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं, जबकि 108 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in