northeast-corona-infects-number-332411
northeast-corona-infects-number-332411

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 332411 हुई

-पिछले 24 घंटे में 43 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 26 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। पहली बार पूर्वोत्तर में इलाजरत संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 43 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 332411 हो गई है जिसमें 327674 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 153 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 1513 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2267 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217017 है जबकि 213674 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 83 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 918 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1078 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 01 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33342 है जबकि 32899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 34 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 11 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28997 है जबकि 28442 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 186 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 369 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16819 है जबकि 16745 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 18 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13734 है जबकि 13484 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 104 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 146 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12079 हो गई है। 11753 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 10 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 96 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6072 हो गई है। 5729 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 13 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 115 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 133 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4351 हो गई है। 4298 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 44 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in