Northeast: Corona infects number 331586
Northeast: Corona infects number 331586

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 331586 हुई

-पिछले 24 घंटे में 142 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 14 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 142 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 331586 हो गई है जिसमें 324841 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 135 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 2897 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2240 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216743 है जबकि 212672 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1656 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1065 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 06 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33312 है जबकि 32857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 46 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 386 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 44 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28769 है जबकि 27935 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 469 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 365 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16783 है जबकि 16669 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 58 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 18 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13669 है जबकि 13365 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 160 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 144 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12003 हो गई है। 11674 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 07 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 103 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 86 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 08 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6004 हो गई है। 5469 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 10 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 311 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 04 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4303 हो गई है। 4200 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 94 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in