northeast-corona-infects-number-329423
northeast-corona-infects-number-329423

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 329423 हुई

-पिछले 24 घंटे में 64 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 29 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 64 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 329423 हो गई है जिसमें 327497 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 146 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 1166 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2271 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 29 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 217071 है जबकि 213952 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 95 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 691 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1081 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33343 है जबकि 32911 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 21 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 15 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29022 है जबकि 28499 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 153 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 370 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16827 है जबकि 16756 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 15 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 08 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13749 है जबकि 13513 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 90 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 146 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12084 हो गई है। 11801 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 05 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 52 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6084 हो गई है। 5752 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 03 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 104 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 133 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 03 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4362 हो गई है। 4313 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 40 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in