सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप
सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप

सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप

सुशांत के कजिन नीरज कुमार सिंह ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर आरोप नई दिल्ली| पटना पुलिस स्टेशन में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रिया ने सुशांत को परिवार से दूर किया और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया। अब रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है कि केस को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाए। बिजनेस टाइम्स ने इस बारे में सुशांत सिंह राजपूत के कजिन नीरज कुमार सिंह से बात की। उनका कहना है कि कुछ तो सच्चाई होगी तभी रिया पर आरोप लगाए गए हैं। संदीप सिंह और कंगना रनौत का मुंबई पुलिस ने नहीं किया बयान दर्ज नीरज कहते हैं कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं उसकी पुलिस जांच कर रही है। हम लोगों ने अकाउंट से कैश ट्रांसफर होते देखा तो अजीब लगा। परिवार ने FIR करने का कदम उठाया। रिया के द्वारा एक लंबा ट्रांजेक्शन किया गया है, कम ही दिनों में। रिया और सुशांत के नाम एक जॉइंट अकाउंट था, उसमें से। इसके बाद कुछ और बातें सामने आईं। ये क्लीयर हुआ कि यह साजिश के तहत रिया के द्वारा किया गया है। पटना पुलिस जब मुंबई में रिया के घर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं थी। उम्मीद करते हैं कि मुंबई पुलिस इस मामले में सपोर्ट करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालने की जाएगी जांच नीरज आगे कहते हैं कि जांच करके छानबीन करे। कुछ सच्चाई होगी तभी तो आरोप लगाया गया है। सबूतों को इकट्ठा किया जाए। हम परिवार वाले सभी पुलिस की सहायता करने के लिए तैयार हैं। अभी तक मुंबई पुलिस ने करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लेकिन कंगना रनौत, सुशांत के जिगरी दोस्त महेश शेट्टी, संदीप सिंह का बयान दर्ज नहीं हुआ है। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in