ncb-arrested-foreign-woman-with-3-kg-of-drugs-at-mumbai-airport
ncb-arrested-foreign-woman-with-3-kg-of-drugs-at-mumbai-airport

मुंबई एयरपोर्ट पर 3 किलोग्राम ड्रग सहित विदेशी महिला को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

मुंबई, 18 फरवरी (हि.स.)। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी महिला को तीन किलोग्राम ड्रग सहित गिरफ्तार कर लिया है। विदेशी महिला के पास से बरामद ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एनसीबी विदेशी महिला से पूछताछ कर रही है। एनसीबी को दक्षिण अफ्रीका से ड्रग सहित महिला के आने की जानकारी मिली थी। इसी वजह से एनसीबी अधिकारी मुंबई विमानतल पर पहले से मौजूद थे। गुरुवार को सुबह जैसे ही कतर एयरवेज की फ्लाइट जोहंसबर्ग मुंबई विमानतल पर पहुंची तो एनसीबी अधिकारियों ने विदेशी महिला खैनिसिली प्रामिस कालिश्वायो के सामान की तलाशी ली। विदेशी महिला के लगेज में 2.96 किलोग्राम ड्रग (हेरोइन) पाई गई। एनसीबी ने ड्रग सहित विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन एनसीबी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in