national-heritage-authority-notification-returned
national-heritage-authority-notification-returned

राष्ट्रीय धरोहर प्राधिकरण का नोटिफिकेशन हुआ वापस

-भाजपा सांसदों से मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दी जानकारी भुवनेश्वर, 08 फरवरी (हि.स.)। पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के संबंध में राष्ट्रीय धरोहर प्राधिकरण के नोटिफिकेशन को वापस कर लिया गया है। भाजपा सांसदों से मिलने के बाद केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहाकि इसके चेयरमैन के जानकारी के बिना इसे जारी कर दिया गया था इसे तत्काल प्रभाव में वापस लिया गया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रताप सारंगी के नेतृत्व में सांसदों के एक प्रतिनिधि दल ने उन्हें इस बारे में मिलकर जानकारी दी। अब इसे वापस ले लिया गया है। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में आज सुबह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रताप सारंगी के नेतृत्व में सांसदों ने केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मिलकर इस बारे में चर्चा की। उड़ीसा के लोगों तथा हिन्दू धर्म के धार्मिक विश्वासों आवेगों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय और प्राधिकरण को स्थगित रखने के लिए उन्होंने पटेल से अनुरोध किया था। हिन्दुस्थान समाचार/ समन्वय/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in