national-culture-festival-starting-today-in-darjeeling
national-culture-festival-starting-today-in-darjeeling

दार्जिलिंग में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव

दार्जिलिंग, 22 फरवरी (हि.स)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज से राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल इसका उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज दार्जिलिंग के राजभवन में आयोजत एक कार्यक्रम में इसका उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 22 से 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ 24 फरवरी को महोत्सव के समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। तीन दिवसीय कार्यक्रम का प्रारंभ ओडिसी विजन एंड मूवमेंट सेंटर द्वारा नृत्य कला संबंधी प्रस्तुति के साथ होगा। इसके बाद डोना गांगुली (ओडिसी), माइकल (सैक्सोफोन), शायनी हाइरापिएट (बैंड) गायन प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन, सौनक चट्टोपाध्याय रवींद्र संगीत की प्रस्तुति करेंगे। इसके अतिरिक्त सैफायर नृत्य मंडली द्वारा एक रचनात्मक नृत्य गायन पेश किया जाएगा। 24 फरवरी यानी अंतिम दिन अनुत्तम बाउल द्वारा बेल गीतों के साथ शुरू होगा। इसके बाद संस्कृति श्रेयस्कर द्वारा कथक बैलेट और एक नृत्य नाटिका आयोजित होगी। संस्कृति मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रत्येक दिन स्थानीय कलाकारों को आरएसएम मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। उत्सव के दौरान वास्तविक रूप से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए देश भर के 20 शिल्प स्टॉल लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि संस्कृति मंत्रालय पर मूर्त और अमूर्त दोनों ही प्रकार की भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार कार्य की जिम्मेदारी है, जिनमें अन्य बातों के अलावा पारंपरिक लोक नृत्य और कला रूपों, ललित कलाओं और समृद्ध जनजातीय धरोहर शामिल हैं। स्थानीय कलाकारों सहित विख्यात कलाकार इस प्रमुख उत्सव का हिस्सा होंगे। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव -2021 में लोक-कला रूपों की प्रचुरता होगी और यह स्थापित व उभरते हुए कलाविज्ञान में सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ ब्रजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in