नड्डा ने मेघालय के पार्टी पदाधिकारियों से किया संवाद
नड्डा ने मेघालय के पार्टी पदाधिकारियों से किया संवाद

नड्डा ने मेघालय के पार्टी पदाधिकारियों से किया संवाद

नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेघालय के पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गुरुवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मेघालय भाजपा के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान सूबे में पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को केंद्र सरकार के कार्यों व उपलब्धियों से राज्य की जनता को रूबरू कराने की सलाह दी। सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने कोरोना महामारी के इस मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद की सलाह दी। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से संवाद के दौरान मेघालय में वेस्ट गारो हिल्स में बाढ़ की वजह से जनजीवन के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में पूरी पार्टी मेघालय के लोगों के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि नड्डा पिछले कुछ दिनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in