नड्डा ने फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की है। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर फडणवीस को दिये बधाई संदेश में कहा, 'महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत बनाने में आपका योगदान सराहनीय है। मैं आपके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' उल्लेखनीय है कि फडणवीस का जन्म 22 जुलाई1970 को नागपुर में हुआ था। वह महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in