नड्डा ने दी निशंक को जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने दी निशंक को जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने दी निशंक को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर दिए बधाई संदेश में कहा कि 'केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका अनुभव, देश की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा शिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।' उल्लेखनीय है कि निशंक का जन्म 15 जुलाई 1959 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। वह वर्ष 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in