नड्डा ने दी धनखड़ को जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने दी धनखड़ को जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने दी धनखड़ को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष ओपी धनखड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ और लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा, ' हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन को मजबूती देने के साथ हरियाणा के उत्तरोत्तर विकास के लिए भी कार्य करेंगे। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।' उल्लेखनीय है कि धनखड़ हरियाणा के कृषि मंत्री व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। उनका जन्म 01 अगस्त 1961 को हरियाणा के झज्जर में हुआ। हाल ही में उन्हें भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in