नड्डा ने जम्मू कश्मीर भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद
नड्डा ने जम्मू कश्मीर भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद

नड्डा ने जम्मू कश्मीर भाजपा पदाधिकारियों से किया संवाद

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर संगठनात्मक कार्यों व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। राज्य से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम और उनकी तैयारियों की भी नड्डा ने समीक्षा की है। नड्डा ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जम्मू कश्मीर भाजपा के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमलों के शिकार हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में नड्डा ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इस अवसर पर सभी राज्यों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच संवाद कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन के तहत हर जिले में 50 से ज्यादा प्रबुद्ध लोगों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जुड़कर अनुछेद 370 और 35ए के हटने के बाद की स्थिति और केंद्र सरकार के किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने के लिए संसद में हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भाषणों की प्रति भी जम्मू कश्मीर और लद्दाख में वितरित किए जाने की योजना है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in