नड्डा ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ एवं लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा है, 'भाजपा बंगाल प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप घोष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बंगाल सरकार के कठोर अत्याचारों के बावजूद आप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जनता की सेवा एवं जन जागरण के कार्यों में मजबूती से लगे हैं। मैं आपके स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।' उल्लेखनीय है कि घोष मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उनका जन्म एक अगस्त 1964 को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in