नड्डा ने सुखबीर सिंह बादल को दी जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने सुखबीर सिंह बादल को दी जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने सुखबीर सिंह बादल को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व सांसद सुखबीर सिंह बादल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने गुरूवार को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा ' जनसेवा को आधार मानकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देने वाले एनडीए के वरिष्ठ सहयोगी, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुखबीर सिंह बादल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।' उल्लेखनीय है कि सुखबीर सिंह बादल का जन्म 09 जुलाई1962 को फरीदकोट में हुआ था। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र हैं। सुखबीर सिंह बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री रहे हैं। मौजूदा समय में वह फ़रीदकोट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in