नड्डा ने त्रिपुरावसियों को दी केर पूजा की बधाई
नड्डा ने त्रिपुरावसियों को दी केर पूजा की बधाई

नड्डा ने त्रिपुरावसियों को दी केर पूजा की बधाई

नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केर पूजा के शुभ अवसर पर त्रिपुरावासियों को बधाई दी है। नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ' त्रिपुरा के भाइयों और बहनों को बधाई। मैं त्रिपुरा के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।' उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में केर पूजा एक हिंदू त्यौहार है जो खारची पूजा के दो हफ्ते बाद होता है। इसके तहत त्रिपुरावासी अपने संरक्षक देवता की आराधना करते हैं। खारची पूजा की शुरुआत के बाद से दो सप्ताह तक 14 अलग-अलग देवताओं की पूजा की जाती है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in