नड्डा ने दी हिमाचल के नए भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने दी हिमाचल के नए भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने दी हिमाचल के नए भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा, ' हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन को सशक्त बनाने के साथ हिमाचल की जनता के चहुंमुखी विकास के लिए भी कार्य करते रहेंगे। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।' कश्यप को बीती 22 जुलाई को भाजपा नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने राजीव बिंदल की जगह सूबे में भाजपा की कमान संभाली है। उल्लेखनीय है कि कश्यप हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह भारतीय वायु सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in