नड्डा ने दी गुजरात के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने दी गुजरात के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने दी गुजरात के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की है। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर कहा 'गुजरात के जनप्रिय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी कर्मनिष्ठा व त्याग से गुजरात की अभ्युदय यात्रा को सतत् अग्रसित करते रहेंगे। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।' रूपाणी का जन्म 02 अगस्त 1956 को यंगून (म्यांमार) में हुआ था। वह 07 अगस्त 2016 से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं और पश्चिमी राजकोट विधानसभा से विधायक हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in