पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की संदिग्ध हत्या पर नड्डा ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की संदिग्ध हत्या पर नड्डा ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की संदिग्ध हत्या पर नड्डा ने जताया शोक

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली है। नड्डा ने कहा कि यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता को उजागर करता है। आने वाले समय मे राज्य की जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि देवेंद्र नाथ रॉय उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद विधानसभा केंद्र से विधायक थे। सोमवार सुबह उनके गांव तार में स्थानीय लोगों ने उन्हें घर के पास फंदे से लटका हुआ देखा। वह लूंगी और शर्ट पहने हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in