नड्डा ने बिहार भाजपा के पदाधिकारियों से किया संवाद
नड्डा ने बिहार भाजपा के पदाधिकारियों से किया संवाद

नड्डा ने बिहार भाजपा के पदाधिकारियों से किया संवाद

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नड्डा ने शुक्रवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी पदाधिकारियों से राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बूथ स्तर पर मतदाताओं से संर्पक अभियान समेत दूसरे कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी ली। कोरोना महामारी के दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आमजन व जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए सहायता कार्यो के लिए नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों की सराहना की। इसके साथ ही नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होना है। कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियों पर विचार विमर्श कर रहा है। सम्भव न कि आयोग जल्द ही इस बाबत सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर चर्चा करे। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in