वंदेभारत अभियान के तहत 28,435 लोग विदेश से मुंबई लाए गए
वंदेभारत अभियान के तहत 28,435 लोग विदेश से मुंबई लाए गए

वंदेभारत अभियान के तहत 28,435 लोग विदेश से मुंबई लाए गए

- 15 जुलाई तक आएंगे और 40 विमान मुंबई, 02 जुलाई (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत विदेशों में लॉकडाउन की वजह से फंसे भारतीयों को मुंबई लाने का काम जारी है। इस अभियान के तहत अब तक 182 विमानों से 28 हजार 435 भारतीय नागरिक मुंबई पहुंच चुके हैं। इनमें मुंबई के 10,347 लोग हैं तथा 9752 लोग महाराष्ट्र के अन्य जिलों से जुड़े हैं। जबकि दूसरे राज्यों के 8336 नागरिक मुंबई पहुंचे हैं। इसके अलावा 5 जुलाई तक 40 विमानों से और भारतीय नागरिकों को मुंबई लानेे का लक्ष्य है। मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन, सिंगापूर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, इथियोपिया, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नेदरलँड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार,टांझानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतार, हांगकांग, कझाकिस्तान, मॉरिशिस, ब्राझील, थायलंड, केनिया, मियामी, व्हियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया,रोम, जर्मनी, दुबई, मालावी, वेस्टइंडिज, नॉर्वे, कैरो, युक्रेन, रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्युझिलंड, सौदी अरेबिया, कॅनडा, पुर्व अफ्रिका, फ्रान्स, नैरोबी,न्युयार्क, जॉर्जिया, कामेरुन आदि देशों में फंसे भारतीयों को महाराष्ट्र सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से मुंबई ला रही है। मुंबई में इन सभी नागरिकों को एकांतवास में रखने के बाद सभी को उनके घर भेजा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in