रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर सुशांत के पिता- सही समय पर करूंगा खुलासा
रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर सुशांत के पिता- सही समय पर करूंगा खुलासा

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर सुशांत के पिता- सही समय पर करूंगा खुलासा

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर सुशांत के पिता- सही समय पर करूंगा खुलासा पटना| बिहार निवासी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों पर केस कराया है। इसमें पैसे के गबन के साथ-साथ कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। सुशांत के पिता ने FIR में कहा- मैनेजर दिशा के आत्महत्या मामले पर रिया चक्रवर्ती उन्हें फंसा देंगी’ दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनका परिवार पटना के राजीवनगर रोड नंबर छह रहता में है। एफआईआर संख्या 225/20 मंगलवार को ही दर्ज कर ली गई थी, लेकिन इसे गुप्त रखा गया था। इसकी जानकारी सिर्फ सुशांत के पिता और पटना पुलिस के बड़े अफसरों को ही थी। मंगलवार को जब पुलिस टीम रवाना हुई तब इसका पता सबको चला। केस दर्ज होने के बाद मामले की तहकीकात करने पटना पुलिस की एक विशेष टीम को मुंबई भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर कैसर आलम, इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती, राजीव नगर थानेदार निशांत सिंह और एक दारोगा रैंक के अफसर ने मुंबई पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। केस के आईओ राजीवनगर के थानेदार निशांत सिंह हैं। इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग पटना पुलिस के बड़े अधिकारी कर रहे हैं। सुशांत सिंह के पिता ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे अभी बात सार्वजनिक करेंगे तो इसका असर पुलिस की जांच पर पड़ सकता है। लिहाजा सही समय आने पर वे पूरी बात सार्वजनिक करेंगे। सुशांत के पिता का आरोप- रिया चक्रवर्ती चाहती थीं बेटे की हर फिल्म में लीड रोल रिया पर पैसा गबन सहित गंभीर आरोप पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत के पैसे गबन कर लिए थे। वे उन्हें परिवार से दूर रखना चाहती थी। इस कारण सुशांत सिंह काफी तनाव में थे। उनका बैंक खाता भी रिया हैंडिल करने लगी थी। काफी पैसे सुशांत के बैंक खाते से गायब थे। 14 जून को सुशांत के घर में मिला था उनका शव क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था। उनका शव पंखे से लटका हुआ था। शुरुआत में सुशांत की आत्महत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में होना बताया गया। लिहाजा सुशांत की मौत के मामले में कई पहलुओं पर जांच होने लगी। यह बात भी सामने आयी थी कि वे कुछ महीनों से डिप्रेशन में रह रहे थे। मुंबई के कूपर हॉस्पीटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। यह बात भी सामने आ रही थी कि विसरा रिपोर्ट में सुशांत के शरीर में जहर होने के संकेत नहीं मिले थे। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in