मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन सेवा शुरू करे केंद्र सरकार: राजेश टोपे
मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन सेवा शुरू करे केंद्र सरकार: राजेश टोपे

मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन सेवा शुरू करे केंद्र सरकार: राजेश टोपे

मुंबई, 11 जून (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से वार्ता करके बहुत जल्द मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की गुजारिश की है। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र के मानक में भी बदलाव करने को कहा गया है। राजेश टोपे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना से निपटने के लिए मुंबई में अगले एक सप्ताह तक 500 बेडस् उपलब्ध हो जाएंगे। इसी तरह राज्य के अन्य जिलों से 200 से 300 डॉक्टर्स मुंबई आने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जलगांव में सिविल अस्पताल के बाथरुम में कोरोना मरीज की लाश पाए जाने के बाद अस्पताल के प्रमुख सहित 11 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कोरोना मरीजों के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजेश टोपे ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि इस समय कोरोना का अंतिम मरीज मिलने के बाद 30 दिन तक पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित रखा जाता है। इसे घटा कर 14 दिन करने की मांग उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन से की है। टोपे ने बताया कि राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 50 फीसदी तक पहुंच चुकी है। इसी तरह मुंबई के धारावी में भी कोरोना मरीज मिलने की संख्या बहुत कम हो गई है। इसी प्रकार मुंबई में बहुत जल्द लोकल सेवा शुरू करने की मांग भी उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन से की है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in