मुंबई में एक जुलाई से चलेंगी 350 लोकल ट्रेनें : पीयूष गोयल
मुंबई में एक जुलाई से चलेंगी 350 लोकल ट्रेनें : पीयूष गोयल

मुंबई में एक जुलाई से चलेंगी 350 लोकल ट्रेनें : पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि 1 जुलाई से मुंबई में 350 लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। हालांकि यह सुविधा आम नागरिकों के लिए नहीं होगी बल्कि राज्य सरकार द्वारा चिन्हित और केंद्रीय कर्मियों सहित जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ही होगी। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को जारी एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि जनता से अनुरोध है कि किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करें और स्टेशनों पर न जाएं। मुंबई लोकल की 200 ट्रेन 15 जून से आवश्यक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। अब इसमें 150 और लोकल ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है। राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में लगभग 1.25 लाख अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी थी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, राज्य सरकार द्वारा चिन्हित, केंद्र, आईटी, जीएसटी, सीमा शुल्क, डाक, राष्ट्रीयकृत बैंक, एमबीपीटी, न्यायपालिका, रक्षा और राजभवन के कर्मचारियों सहित अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को यात्रा की अनुमति दी गई है। सामान्य यात्रियों के लिए अभी तक कोई सेवा नहीं। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने अपनी चयनित उपनगरीय सेवाओं को सीआर (मुख्य लाइन और बंदरगाह लाइन) और डब्ल्यूआर पर 15 जून से प्रभावी स्थिति के अनुसार आवश्यक कर्मचारियों के लिए शुरू किया है। इस समय कुल 200 सेवाएं (100 डाउन और 100 अप) चलाई जा रही हैं, जिनमें से 130 सेवाएं सीएसएमटी और कसारा, कर्जत, कल्याण, डोंबिवली, ठाणे के बीच चल रही हैं और 70 सेवाएं सीएसएमटी और पनवेल के बीच बंदरगाह लाइन पर चल रही हैं । कुल 350 सेवाओं की मौजूदा सेवाओं में 150 और सेवाओं को जोड़ा जाएगा। सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं की संख्या आवश्यकता के अनुसार संशोधित की जा सकती है। ये ट्रेनें केवल प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। बंदरगाह लाइन में भी, ट्रेनें केवल प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in