morocco-imposes-travel-ban-on-south-africa-neighbors-on-new-kovid-variant
morocco-imposes-travel-ban-on-south-africa-neighbors-on-new-kovid-variant

मोरक्को ने नए कोविड वेरिएंट पर दक्षिण अफ्रीका, पड़ोसियों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध

रबात, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मोरक्को ने कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर चिंताओं के बीच दक्षिण अफ्रीका और उसके पड़ोसियों के यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। मोरक्को के विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, यात्रा प्रतिबंध में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और जिम्बाब्वे शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इन देशों से आने या जाने वाले यात्रियों को मोरक्को में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यह निर्णय कोविड -19 महामारी के प्रबंधन के संदर्भ में मोरक्को की उपलब्धियों को संरक्षित करने और कुछ देशों में स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट से निपटने के लिए लिया गया है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में बी.1.1.529 के रूप में पहचाने गए कोविड-19 के एक नए वेरिएंट का पता चला था, जो वैज्ञानिकों के अनुसार प्रतिरक्षा प्रणाली से बच सकता है और अधिक संक्रमणीय हो सकता है। मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 154 नए कोविड-19 संक्रमणों की सूचना दी, जिससे उत्तरी अफ्रीकी देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 949,532 हो गई। --आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in