more-than-four-and-a-half-million-people-got-corona-vaccines-in-the-country
more-than-four-and-a-half-million-people-got-corona-vaccines-in-the-country

देश में साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाए कोरोना के टीके

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। सोमवार को देश के कुल कोरोना सक्रिय मामले (केस लोड) 3,34,646 हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में 25,559 कोरोना के नये मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार तेजी से वैक्सीनेशन करा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजे तक 7,33,597 सत्रों के माध्यम से 4.50 करोड़ से अधिक (4,50,65,998) कोविड-19 टीके की डोज दी जा चुकी है। इनमें 77,86,205 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 48,81,954 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज ले चुके हैं। वहीं 80,95,711 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली और 26,09,742 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज ली है। 1,79,70,931 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं। जबकि 37,21,455 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। भारत में कोरोना की रिकवरी रेट 95.75 फीसदी देश में जहां एक ओर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वही दूसरी ओर कोरोना से ठीक वाले वालों की संख्या में भी तेजी देखी जा रही है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,11,51,468 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर इस समय 95.75 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 21,180 मरीज ठीक हुए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 212 लोगों की हुई मौत देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 212 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से होने वाली मौत के नये मामलों में छह राज्यों का योगदान 85.85 प्रतिशत है और पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक लोगों (99) की मौत हुई है। इसके बाद पंजाब में 44 और केरल में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इन राज्यों में बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्रप्रदेश, असम, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, दमन और दीव, दादरा और नागर हवेली, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in